दिव्य महाराष्ट्र मंडल

महाराष्ट्र मंडळ में गरबा प्रशिक्षण आज और कल

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल में नवरात्रि पर 19 से 23 अक्टूबर को गरबा महोत्सव आयोजित किया जाएगा। गरबा आयोजन समिति के प्रमुख अजय पोतदार ने बताया कि महोत्सव से पूर्व गरबा सिखाने के लिए दो दिनी फ्री वर्कशाप 17 और 18 अक्टूबर को लगाया जाएगा। 

शंकरनगर बाल वाचनालय में शाम 6.30 से रात्रि 8 बजे तक नृत्य प्रशिक्षिका देविका देशपांडे और चौबे काॅलोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल में शाम 4.30 से 6 बजे तक पर्यावरण प्रमुख अभय भागवतकर प्रशिक्षण देंगे। सचिव चेतन दंडवते के मुताबिक महाराष्ट्र मंडल की ओर से सदस्यों के लिए पारिवारिक माहौल में पिछले 10 वर्षों से गरबा का आयोजन किया जा रहा है। गरबा वर्कशॉप से महोत्सव के दौरान न केवल अनुशासन आता है, बल्कि गरबा, रास डांडिया के स्टेप एक साथ भी पड़ते हैं। बच्चों, युवाओं महिलाओं को इससे कुछ नया सीखने का मौका भी मिलता है। यही वजह है कि गरबा वर्कशॉप को लेकर हर आयु वर्ग के लोगों में काफी उत्साह रहता है।