दिव्य महाराष्ट्र मंडल

मराठी सोहळा में धर्म ग्रंथों पर आधारित प्रश्नोत्तरी और योग होगा आकर्षण का केंद्र

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल द्वारा 28 और 29 अक्टूबर को आयोजित मराठी सोहला (मेला) में धर्म ग्रंथों पर आधारित प्रश्नोत्तरी और योग के विभिन्न आसनों की स्पर्धा मुख्य आकर्षण का केंद्र होंगी। प्रतियोगिता में रामचरित मानस, ज्ञानेश्वरी, गुरूचरित्र, रामायण, महाभारत, श्रीमद्भागवत गीता, धर्म ग्रंथ, वैदिक धर्म, बैद्ध धर्म, जैन धर्म पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे।  वहीं योग में पश्चिमोतानासन, धनुरासन, सर्वांगासन, मतसेंद्रासन और सुप्तवज्रासन पर आधारित निशुल्क स्पर्धा होगी।

महाराष्ट्र मंडळ के आध्यामिक समिति की प्रमुख आस्था काळे ने बताया कि मराठी सोहळा के दूसरे दिन यानी 29 अक्टूबर को दोनों स्पर्धा होगी। योग स्पर्धा का आयोजन बूढ़ापारा महिला केंद्र की योग समिति द्वारा किया जा रहा है। स्पर्धा सुबह 8 बजे शुरू होगी। प्रतिभागियों को सुबह 7.30 रिपोर्ट करना होगा। स्पर्धा में विजेता का चयन आसन लगाने और वापस आने के तरीके, परफेक्ट पोस्चर, बिना तवान और कंपन के आसन लगाने के आधार पर किया जाएगा। इस दौरान प्रतिभागी को पश्चिमोतानासन, धनुरासन, सर्वांगासन, मतसेंद्रासन और सुप्तवज्रासन करना होगा। सभी प्रतिभागी को योग की वेशभूषा में आना होगा।

आस्था काळे ने  आगे बताया कि इसी दिन दोपहर 3 बजे से धर्म आधारित प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया है। इस प्रतियोगिता में रामचरित मानस, ज्ञानेश्वरी, गुरूचरित्र, रामायण, महाभारत, श्रीमद्भागवत गीता, धर्म ग्रंथ, वैदिक धर्म, बैद्ध धर्म, जैन धर्म पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे। दोनों ही प्रतियोगिता पूरी तरह निःशुल्क है।