दिव्य महाराष्ट्र मंडल

क्लासिकल गीत और संगीत की सजेगी महफिल.... महाराष्ट्र मंडळ में मराठी सोहळा होगा सुहाना

रायपुर। फिल्मी गीत सुनना सभी को अच्छा लगता है, लेकिन जब बात क्लासिकल गीत और संगीत को हो तो फिर क्या कहने है। जी हां महाराष्ट्र मंडळ द्वारा 28-29 अक्टूबर को आयोजित मराठी सोहळा के दूसरे दिन महाराष्ट्र मंडल में क्लासिकल गीत-संतीग की महफिल सजेगी।

29 अक्टूबर को दोपहर 12:00 बजे से बृहन्न महाराष्ट्र मंडल के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ स्तरीय महाराष्ट्र मंडलों के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। छत्तीसगढ़ बृहन्न महाराष्ट्र मंडल और महाराष्ट्र मंडल के संयुक्त तत्वावधान में क्लासिकल गायन और नृत्य देखने को मिलेगा। कार्यक्रम की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ बृहन्न महाराष्ट्र मंडल, महाराष्ट्र मंडळ रायपुर की युवा समिति और सांस्कृतिक समिति को सौंपी गई है।

सांस्कृतिक समिति की गौरी क्षीरसागर और प्रिया बक्षी ने बताया कि 29 अक्टूबर को क्लासिकल नृत्य और गायन की प्रस्तुति विभिन्न कलाकारों द्वारा जाएगी। आयोजन को लेकर 14 अक्टूबर को मंडळ कार्यालय में तीनों समितियों की बैठक हुई। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में आयोजन लेकर मंच संचालन की जिम्मेदारी सांस्कृतिक समिति की गौरी क्षीरसागर और प्रिया बक्षी को सौंपा गया। वहीं अतिथियों के स्वागत और प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी बृहन्न महाराष्ट्र मंडल के छत्तीसगढ़ प्रभारी सुबोध टोले और युवा समिति के प्रमुख विनोद राखुंडे को सौंपी गई है।