नवरात्रि सेलिब्रेशन और रेड कल डे एक साथ... एसडीवी के बच्चों में दिखा उत्साह
रायपुर। लाल रंग शक्ति, प्रेम और उत्साह का प्रतीक है। संत ज्ञानेश्वर स्कूल के बच्चों ने 21 अकटूबर को यह दिन मनाया। नन्हे-मुन्ने बच्चे और शिक्षक लाल पोशाक में बेहद खूबसूरत लग रहे थे। दिन की शुरुआत हर जगह लाल रंग से हुई; लाल सेब, लाल स्ट्रॉबेरी, लाल गुब्बारे, लाल मुखौटे। वहीं शक्ति को समर्पित नवरात्र के कारण बच्चियां मां के नौ रूपों का प्रतिनिधित्व करती नजर आई।

संत ज्ञानेश्वर स्कूल में रेड डे सेलिब्रेशन और नवरात्रि उत्सव एक साथ मनाया गया। क्योंकि लाल रंग शक्ति का स्वरूप होता है। शिक्षिका अस्मिता कुसरे ने बताया कि आयोजन के लिए बच्चे टिफिन में बीटरूट के पराठे, अनार दाना, ड्रैगन फ्रूट, लाल जाम टमाटर का सलाद, रेड फ्रूट सलाद लाए थे। बच्चे वेशभूषा में तैयार होकर आए थे। इस प्रकार नवरात्रि स्पेशल में नौ देवियों के रूप में बच्चों ने तैयार होकर सभी का मन मोहित कर लिया। शिक्षिका ने बच्चों को नवरात्रि के बारे में बताया।