महाराष्ट्र मंडल में दीवाली पहाट 11 नवंबर को.... सुबह भक्तिमय सुगम संगीत का सदस्य लेंगे आनंद फराळ के साथ
2023-11-06 02:08 PM
1115
रायपुर। चौबे काॅलोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल में शनिवार, 11 नवंबर को सुबह 7 बजे दिवाली पहाट का भक्तिमय आयोजन किया गया है। भिलाई की सुप्रसिद्ध गायिका साधना राहटगांवकर अपने साथियों के साथ भक्तिमय सुगम संगीत प्रस्तुत करेंगी।

सचिव चेतन दंडवते ने बताया कि मंडल में संत ज्ञानेश्वर सभागृह के कुमुदिनी वरवंडकर मंच पर साधना राहटगांवकर की य़ह पहली प्रस्तुति है। इससे पहले वे महाराष्ट्र मंडल के पुराने भवन में सुमधुर सुगम संगीत का कार्यक्रम दे चुकी हैं। मंडल में प्रति वर्ष दिवाली पहाट का आयोजन नरक चतुर्दशी के दिन होता है। इस वर्ष नरक चतुर्दशी और लक्ष्मी पूजन एक ही दिन होने के कारण यह कार्यक्रम धनतेरस के अगले दिन 11 नवंबर को सुबह 7 बजे होगा। इस मौके पर श्रोताओं के अलावा नन्हे- मुन्ने बच्चों के लिए आतिशबाजी की विशेष व्यवस्था की गई है।