12वीं की मैरिट लिस्ट में था कामर्स का दबदबा.. प्रदेश का इकलौता स्कूल जहां के दो बच्चे बोर्ड की मैरिट लिस्ट में
2023-12-05 10:50 AM
565
रायपुर। एक समय था जब सीजी बोर्ड की टाप 10 लिस्ट में साइंस के छात्रों का दबदबा रहता था। लेकिन अब ट्रेंड बदल गया है। बीते पांच सालों में कामर्स के छात्रों ने अच्छा ग्रोथ किया। बीते वर्ष 2023 में कामर्स के छात्रों को टाप-10 में दबदबा रहा। वहीं राजधानी के एकमात्र संत ज्ञानेश्वर स्कूल के दो बच्चों ने एक साथ मैरिट में स्थान बनाकर रिकार्ड कायम कर दिया।
12वीं बोर्ड की परीक्षा में पिछली बार वर्ष 2023 में 35 छात्रों ने टाप किया था, जिसमें से 18 छात्र कामर्स के थे। वहीं गणित और बायो के 7-7, जबकि आर्ट्स के 2 और एग्रीकल्चर के एक छात्र ने टाप किया था। वर्ष 2022 की बात करें को कामर्स के 10 छात्रों ने टाप किया था।
महाराष्ट्र मंडळ द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर स्कूल के प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने बताया कि वर्ष 2023 में स्कूल की मुस्कान सिंह और कुंदन बियानी में बोर्ड की मेरिट सूची अपना स्थान बनाया। दोनों ने ही 95.60% अंक हासिल कर टॉप 10 में 9 वां स्थान हासिल किया है।
स्कूल के प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने बताया कि पिछले वर्ष के रिकार्ड को कायम रखने के लिए शिक्षण सत्र शुरू होने के साथ ही तैयारी शुरू कर दी गई थी। टाप लिस्ट में आने वाले छात्रों को शार्ट लिस्ट कर उन्हें प्रोत्साहित किया जा रहा है। ताकि बोर्ड परीक्षा में उनका प्रदर्शन अच्छा रह सके। उन्होंने कहा कि कामर्स विषय मैं खुद पढ़ाता हूं, इसलिए बच्चों के लिए अतिरिक्त कक्षाएं लगाई जा रही है। बच्चों घर पर पढ़ाई के दौरान आने वाले डाउट्स मुझसे फोन पर पूछते है। इसके साथ मैथ्स और बायो के बच्चों को को भी अच्छे नंबर लाने के लिए तैयार किया जा रहा है।
प्राचार्य ने बताया कि आगामी वर्ष 2024 के लिए प्रैक्टिकल एग्जाम 10 जनवरी से शुरू होंगे। इसकी तारीख तय हो चुकी है। मुख्य परीक्षा मार्च के पहले सप्ताह में होगी। त्योहारी छुट्टियों में भी बच्चों ने पूरी तरह पढ़ाई में ध्यान दिया। इस दौरान मेरे सहित टीचर्स का पूरा स्टाप बच्चों का भविष्य सुधारने की दिशा में काम करते रहे।