महाराष्ट्र मंडळ की महिला फ्लडलाइट मैच के लिए आठ टीम ने कराया पंजीयन
2023-12-13 07:16 PM
404
रायपुर। महाराष्ट्र मंडळ की खेलकूद समिति की ओर से महिलाओं के लिए नगर स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 16 और 17 दिसंबर को किया जा रहा है। टूर्नामेंट में शामिल होने के लिए आठ टीमों ने अपनी पंजीयन करा दिया है। क्रिकेट मैच का आयोजन मंडल द्वारा संचालित प्रियदर्शिनी नगर स्थित संत ज्ञानेश्वर स्कूल मैदान में शाम 5.30 बजे से होगा।
खेलकूद समिति प्रभारी गीता दलाल ने बताया कि स्पर्धा को लेकर अभी तक सात टीमों ने अपना पंजीयन करा दिया है। जिसमें मधु फाउंडेशन, एडवोकेट रेड शक्ति, महाराष्ट्र मंडल वल्लभ नगर केंद्र, क्रीड़ा भारती, चित्रांश ग्रुप, एडवोकेट ब्लू शक्ति, शंकर नगर महिला केंद्र के साथ महाराष्ट्र मंडल की वूमेन टीम शामिल है। आय़ोजन का शुभारंभ 16 दिसंबर, शनिवार को शाम 5 बजे होगा। 17 दिसंबर को फाइनल मैच शाम 6 बजे होगा और उसके बाद पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।
खेलकूद समिति के प्रमुख ओपी कटारिया ने बताया कि प्रत्येक टीम में आठ खिलाडी होंगे। इसमें एक कोच के साथ सात खिलाडी़ होंगे। स्पर्धा 8-8 ओवर की होगी।