दिव्य महाराष्ट्र मंडल

संत ज्ञानेश्वर स्कूल के बच्चों ने किया सावित्री बाई फूले को नमन

रायपुर। महाराष्ट्र मंडळ द्वारा संचालति संत संत ज्ञानेश्वर स्कूल में बुधवार, 3 जनवरी को सावित्री बाई फूले की जयंती मनाई गई। स्कूल की दो बालिकाओं ने सावित्री बाई फूले की वेशभूषा धारण कर उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए सभी को प्रेरित किया।

स्कूल के प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने सावित्रीबाई फूले को याद करते हुए उनके शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि यदि एक बालक को शिक्षित किया जाता है तो एक परिवार के पालन पोषण का निर्वाह होता है, अपितु एक बालिका को शिक्षित किया जाता है तो परिवार व समाज संस्कार से पूर्ण हो जाते है।  समाजसेविका सावित्रीबाई फुले ने भारत में बालिका शिक्षा के ऊपर सबसे प्रथम कार्य करके तथा बालिका  विद्यालय खोलकर महिला शिक्षा के लिए नए रास्ते खोल दिए।

शिक्षिका आराधना लाल ने सावित्रीबाई फूले का शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को याद करते हुए उनके समाज सेवा तथा बालिका शिक्षा के क्षेत्र में उनके कार्यों का अपने भाषण में उल्लेख किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्रगण और शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।