दिव्य महाराष्ट्र मंडल

छत्रपति शिवाजी महाराज की पालकी और भव्य शोभायात्रा 19 और 25 फरवरी को

रायपुर। युगांतकारी-युगप्रवर्तक महापुरूष छत्रपति शिवाजी महाराज की 394वीं जयंती पर राजधानी रायपुर में मराठा समाज की ओर से 19 फऱवरी और 25 फरवरी को भव्य शोभायात्रा, पालकी और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस बाइक रैली के साथ प्रतिभावान बच्चों का सम्मान भी किया जाएगा।

कार्यक्रम के संयोजक और मराठा युवा समाज के अध्यक्ष लोकेश पवार ने बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज की 394वीं जयंती के अवसर पर सोमवार 19 फरवरी को सुबह 9 बजे बाइक रैली निकाली जाएगी। जो वीर शिवाजी चौक संतोषी नगर से छत्रपति शिवाजी महाराज प्रतिमा स्थल तात्यापारा चौक पर निकाली जाएगी। वहीं 10 बजे तात्यापारा चौक में शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पूजन कार्यक्रम होगा।

लोकेश के आगे बताया कि 25 फरवरी को दोपहर 3 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज आउटडोर स्टेडियम बूढ़ातालाब से पालकी और शोभायात्रा निकाली जाएगी। वहीं पालकी के उपरांत शाम 6 बजे आउटडोर स्टेडियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है। आयोजन में मराठा मित्र मंडल और मराठा महिला मंडल का विशेष योगदान है।

लोकेश ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रतिभागी संयोजक श्वेता भोंसले (9425517485) पर संपर्क कर रहे है। वहीं इस दौरान प्रतिभावान बच्चों का भी सम्मान किया जाएगा। 10वीं और 12वीं में उत्कृष्ट विद्यार्थी और खेलकूद में राज्य स्तरीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके खिलाड़ी मनीष भोंसले (9926143626) और मुझसे 9826600687 पर संपर्क किया जा सकता है।