'अब हमारे एकजुट होने का है समय'... कामकाजी महिला उपस्थित गृह में एड्वोकेट देशपांडे ने फहराया तिरंगा
2024-01-26 06:46 PM
254
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के कामकाजी महिला वसती गृह- छात्रावास में ध्वजारोहण करने के बाद मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य एवं एडवोकेट प्रशांत देशपांडे ने कहा कि अब हमें बेहद सजग होकर रहने की जरूरत है। देश की एकता को बनाए रखने के लिए अब रक्षात्मक नहीं आक्रामक होने का समय आ गया है।
विशेष अतिथि महाराष्ट्र नाट्य मंडल के सचिव प्रसन्न निमोणकर ने कहा कि हम सब एक जुट रहेंगे, तो दूर से ही मुट्ठी के रूप में दिखाई देंगे। जब अंगुलियां मुट्ठी बन जातीं हैं, तो कोई टकराने की हिम्मत नहीं करता। महज चार दिन पहले अयोध्या में रामलला प्रतिमा के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा हुई है। भगवान श्रीराम हमें मर्यादा में रहना सिखाते हैं। हम एकजुट रहेंगे, मर्यादित रहेंगे, तो सुरक्षित तो रहेंगे ही, देश का विकास भी करेंगे।
इस मौके पर उपाध्यक्ष श्याम सुंदर खंगन, संत ज्ञानेश्वर स्कूल के प्रभारी निरंजन पंडित, युवा समिति प्रमुख विनोद राखुंडे, नवीन देशमुख, दिव्यांग बालिका विकास गृह की प्रभारी आस्था काले, सह प्रभारी रेणुका पुराणिक, महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले, बृहन्न महाराष्ट्र मंडल के छत्तीसगढ़ प्रमुख सुबोध टोले, कार्यकारिणी सदस्य भगीरथ कालेले, पर्यावरण समिति के प्रमुख अभय भागवतकर, लक्ष्मीकांत चौधरी, प्रवीण क्षीरसागर, डाॅ. कमल वर्मा, निखिल मुकादम, संध्या खंगन, कुंतल कालेले, मंडल स्टाफ बी. नंदिनी नायडू, मंजरी भखाडे, श्रद्धा जोशी, प्रकाश गुरव सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।