दिव्य महाराष्ट्र मंडल

परीक्षा पे चर्चा 2024: संत ज्ञानेश्वर स्कूल के बच्चों ने सुना पीएम को... मोदी बोले-विवेक से करें टेक्नोलाजी का इस्तेमाल

रायपुर। नईदिल्ली के भारत मंडपम में आज सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लाखों-करोड़ों छात्र-छात्राओं के साथ परीक्षा पे चर्चा की। इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी की ताकत को पहचानने के साथ जीवन में सकारात्मक रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम के शुभारंभ में मोदी ने सभी को यह बताया कि यह भारत मंडपम वह स्थान है, जहां कुछ दिनों पहले देश विदेश के प्रमुखों ने उत्तम विश्व निर्माण को लेकर चर्चा की। और आज हम उत्तम भविष्य निर्माण को लेकर यहां मौजूद है। प्रधानमंत्री के दिए टिप्स को राजधानी रायपुर स्थित संत ज्ञानेश्वर स्कूल के बच्चों ने गंभीरता के साथ सुना।

स्कूल के प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने बताया कि स्कूल के हाल में बच्चों को पीएम की चर्चा सुनाने के लिए टीवी लगाई गई थी। इस दौरान पीएम के संवाद ने बच्चों के साथ शिक्षकों में भी ऊर्जा का संचार कर दिया। एक पैरेट्स के सवाल का जवाब देते हुए पीएम ने कहा कि मैं काफी पॉजिटिव हूं. मैं रोता नहीं हूं, कभी हारता नहीं, इसलिए मैं मानता हूं कि जीवन में लक्ष्य के प्रति सचेत रहें।  बुरी से बुरी चीजों में पॉजिटिव देखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि किसी भी चीज की अति नहीं करनी चाहिए। चाहें आपकी मां ने आपका फेवरेट खाना ही क्यों न बनाया हो। ज्यादा खाने से उल्टी हो सकती है। इसलिए बच्चों को खुद पर लगाम लगाना होना, टेक्नोलॉजी भी ऐसे ही है. टेक्नोलॉजी का कैसे इस्तेमाल करना है, इसका विवेक होना चाहिए। आज हर माता-पिता की चिंता का यह विषय है।

इसपर रोक लगाने के लिए घर में डिसिप्लिन होना चाहिए। डाइनिंग टेबल पर फोन बैन करें। घर में ही नो मोबाइल जोन बनाएं कि घर में इस समय कोई फोन नहीं देखेगा। अगर आप फोन देख भी रहे हैं तो रील नहीं देखें आप मोबाइल पर मैथ के प्रश्नों को हल करने के तरीके देखें, पढ़ने की लेटेस्ट चीजों को देखें। क्नोलॉजी का सही इस्तेमाल करें. मोबाइल की ताकत को पहचानें. क्लास रूम में भी मोबाइल के पॉजिटिव  चीजों की चर्चा होनी चाहिए. साथ ही पारदर्शिता लानी होगी।