दिव्य महाराष्ट्र मंडल

महाराष्ट्र मंडळ के फिजियोथैरिपी सेंटर को मिल रहा अच्छा प्रतिसाद

रायपुर। महाराष्ट्र मंडळ रायपुर और भारतीय जीवन बीमा निगम ने संयुक्त रुप से चौबे कालोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल रायपुर में फिजियोथैरिपी सेंटर शुरू किया है। 26 जनवरी के मौके पर महाराष्ट्र मंडळ के इस नये प्रकल्प फिजियोथैरेपी सेंटर का वरिष्ठ कर्मचारी शिवकुमारी ढीवर ने उद्घाटन किया। 

महाराष्ट्र मंडळ के स्वास्थ्य समिति के प्रभारी अरविंद जोशी ने बताया कि अभी फिजियोथैरेपी सेंटर में तीन पालियों के लिए तीन डॉक्टर अपनी सेवाएं दे रहे है। सुबह 10 से 12 तक, दोपहर 12 से 2 बजे तक और शाम को 4 से 6 बजे तक फिजियोथैरेपी की सुविधाएं जरूरतमंद मरीजों के लिए उपलब्ध कराई जा रही है। 30 जनवरी को सुबह से लोग फिजियोथैरिपी कराने महाराष्ट्र मंडळ पहुंचने लगे थे।