दिव्य महाराष्ट्र मंडल

स्वदेशी मेले में धूम मचाने पहुंचा महाराष्ट्र मंडळ... फूड जोन में मिलेगा फरा,पोहा, समोसा और बहुच कुछ

रायपुर। राजधानी रायपुर के साइंस कालेज मैदान में चल रहे स्वदेशी मेले में धूम मचाने के लिए 30 जनवरी को महाराष्ट्र मंडळ ने एंट्री ली। अपने उत्तम और हाइजिन खाद्य पदार्थों के लिए पहचाने जाने वाले महाराष्ट्र मंडळ ने स्वदेशी मेले में अपना फूड स्टाल लगाया है।  लोगों के स्वाद के अनुरूप बहुत कुछ मिलेगा।

जी.. हां, अगर आप भी आज स्वदेशी मेले घूमने जाने की योजना बना रहे है, तो इस बदलते मौसम में आप खाने की चिंता बिल्कुल न करें। आपका अपना महाराष्ट्र मंडळ स्वदेशी मेले में अपना फूड स्टाल लगा रहा है। महाराष्ट्र मंडळ की मेस प्रभारी दीपक किरवईवाले ने बताया कि मंडल के इस फूड स्टाल में कई तरह के व्यंजन उपलब्द कराए गए है।

स्टाल प्रभारी मंजरी भंगाड़े ने बताया कि स्वदेशी मेले में आने वाले लोगों के लिए साबूदाना बड़ा, फरा, आलूबोड़ा, गुलाबजामुन, मराठी धनिया वड़ी, पूरणपोळी,  बड़ा पाव आदि उपलब्ध है। मंगलवार को स्टाल शुरू होने के साथ लोगों का आना शूरू हो गया है। मंडळ के इस स्टाल को प्रारंभ से अच्छा प्रतिसाद मिलने लगा।