बूढ़ापारा हनुमान मंदिर में मंडल ने किया रामरक्षा स्त्रोत, हनुमान चालीसा पाठ
2024-01-30 06:03 PM
645
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के बूढ़ापारा केंद्र की महिलाओं ने मंगलवार को सुबह बूढ़ापारा स्थित हनुमान मंदिर में सात बार रामरक्षा स्त्रोत का पाठ किया और छह बार हनुमान चालीसा का। मंडल की आध्यात्मिक समिति की प्रमुख आस्था काले ने बताया कि बूढ़ापारा केंद्र प्रति मंगलवार और शनिवार को हनुमान मंदिर में रामरक्षा स्त्रोत और हनुमान चालीसा का पाठ करता आ रहा है।
जल्दी ही महाराष्ट्र मंडल के अन्य केंद्र भी समीपस्थ हनुमान मंदिरों में हनुमान चालीसा पाठ एवं रामरक्षा स्त्रोत का पाठ नियमित रूप से करेंगे। आज के कार्यक्रम में हेमा पराड़कर, अपर्णा मोघे, अनघा करकशे,अर्चना मोघे, सौ वाकडे, सौ घाटघे सहित अनेक श्रद्धालु महिलाएं उपस्थित रहीं।