दिव्य महाराष्ट्र मंडल

परीक्षा की तैयारी के लिए बच्चों ने बनाया टाइम टेबल.. पालन करने का लिया संकल्प

रायपुर। स्कूलों की वार्षिक परीक्षाओं का दौर शुरू होने वाला है। ऐसे में जहां अभिभावक अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए एक्टिव मोड में आ गए है, वहीं स्कूलों में भी शिक्षक बच्चों को रिवीजन करा रहे है। इस महाराष्ट्र मंडळ द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर स्कूल में वार्षिक परीक्षा की तैयारी को लेकर बच्चों को कई महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

अपर्णा आठले एवं शिखा शर्मा के मार्गदर्शन में सभी कक्षाओं के बच्चों ने विषयवार डेली रूटीन टाइम टेबल बनाया। स्कूल के प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने बताया कि इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य यह है कि बच्चे अपनी दिनचर्या में अनुपयुक्त समय का महत्व समझे व समय का सदुपयोग करते हुए उसका सही उपयोग कर सके। सभी विद्यार्थियों ने स्वयं टाइम टेबल बड़ी उत्सुकता के साथ बनाया तथा इस पर बच्चों ने इससे होने वाले फायदे पर आपस में चर्चा भी की। बच्चों को टाइम टेबल के हिसाब से पढ़ने का संकल्प भी दिलवाया गया।

प्राचार्य ने बताया कि टाइम टेबल बनाने के साथ वार्षिक परीक्षा की तैयारी सरल प्रणाली से कैसे की जाए बच्चों को यह भी समझाया गया। पांचवी कक्षा की शिक्षिका अपर्णा आठले एवं शिखा शर्मा ने इस प्रोजेक्ट के साथ-साथ  सेल्फ स्टडी के बारे में भी बच्चों से चर्चा की। बच्चों को विश्वास दिलाया गया की किस प्रकार से प्रथम स्थान से उत्तीर्ण होने के लिए केवल थोड़ी सी सच्ची लगन , मेहनत एवं समय का सदुपयोग करके सरलता से वे भी प्रथम श्रेणी से पास हो सकते हैं। बच्चों ने अपनी उत्सुकता दिखाई तथा टाइम टेबल को घर पर अपने स्टडी टेबल के स्थान पर लगाने एवं इसी के अनुसार पढ़ाई भी प्रारंभ करने का दोनों शिक्षिकाओं को भरोसा दिलाया।