दिव्य महाराष्ट्र मंडल

महाराष्ट्र मंडल में निःशुल्क स्वास्थ्य व रक्तदान शिविर 18 फरवरी को

रायपुर। चौबे काॅलोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल में 18 फरवरी को सुबह 9 बजे से स्वास्थ्य और रक्तदान शिविर लगाया जा रहा है। वीर क्षत्रपति शिवाजी जयंती पर आयोजित यह शिविर श्री संकल्प हॉस्पिटल सरोना और बालाजी रक्त केंद्र के सहयोग से लगाया जा रहा है।
स्वास्थ्य समिति के प्रमुख अरविंद जोशी ने बताया कि रविवार को शिविर जनरल मेडिसिन के साथ स्त्री रोग और हड्डी रोग विशेषज्ञ उपस्थित रहेंगे। श्री संकल्प हास्पिटल छत्तीसगढ़ आयुष्मान, बीएसकेवाय और सभी बीमा कंपनियों द्वारा मान्यता प्राप्त हॉस्पिटल है। जोशी ने बताया कि बालाजी रक्तदान केंद्र के लिए ब्लड डोनेट करने से सिकलसेल, थैलेसीमिया, हीमोफीलिया और गरीब- असहाय मरीजों को निशुल्क रक्त दिया जाता है। मंडल के अध्यक्ष अजय काले ने आजीवन सभासदों और समीपस्थ रहवासियों से शिविर में आकर सिद्धहस्त डाॅक्टरों से अपनी स्वास्थ्य की जांच करवाकर आवश्यक परामर्श लेने की अपील की है। साथ ही रक्तदान करने की अपील की है।