दिव्य महाराष्ट्र मंडल

संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में आज आशीर्वाद समारोह... प्रवीण्य सूची में आने के टिप्स देंगे मेरीटोरियस स्टूडेंट्स

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर स्कूल में 12वीं के छात्रों का आशीर्वाद समारोह शनिवार को दोपहर 2:00 बजे होगा। कार्यक्रम में रविशंकर विश्व विद्यालय से बीकाम के मेरीटोरियस रहे महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले मुख्य अतिथि रहेंगे।
 
विशेष अतिथि प्रवीण्य सूची में स्थान बना चुके पूर्व विद्यार्थी प्रसन्ना निमोणकर, कुंदन बियानी, मुस्कान सिंह, और डॉ. सौरभ पदमाशाली होंगे। सभी प्रतिभाशाली पूर्व छात्र 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे बच्चों को मेरिट लिस्ट में आने और बेहतरीन नंबर हासिल करने के उपाय बताएंगे और छात्र- छात्राओं की शंकाओं का समाधान भी करेंगे। 
 
प्राचार्य मनीष गोवर्धन के अनुसार निशिता रोकड़े की कविता से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। अमन पांडे संक्षिप्त उद्बोधन के साथ कविता भी पेश करेंगे। स्वामी मौर्या और मुकुंद श्रीवास्तव गीत प्रस्तुत करेंगे। ललित का संक्षिप्त संबोधन होगा। रीयूनियन ग्रुप की ओर से दो डांस की प्रस्तुति होगी। तो स्कूल के बच्चे भी समूह नृत्य में शामिल होंगे। वेदांत और अमन का युगल नृत्य आशीर्वाद समारोह को विशेष बनाएगा।