श्रीप्रीति राजाबेटी को महाराष्ट्र मंडल ने किया सम्मानित
2024-02-17 09:44 PM
396
रायपुर। पूज्य पाद गोस्वामी108 श्री प्रीति राजाबेटी का सम्मान महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति ने किया। श्रीकृष्ण भक्तिवर्धन महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन सदर बाजार स्थित गोपाल मंदिर में किया गया। इस अवसर पर श्रीप्रीति राजाबेटी यहां पधारी थीं। आध्यात्मिक समिति की प्रमुख आस्था काले ने बताया कि शुक्रवार की शाम को शताब्दी पांडे, सुचिता देशपांडे, अनघा करकशे, प्रणिता नलगुंडवार ने सूत माला, शॉल, श्रीफल, पुष्पहार से उनका अभिनंदन किया। उन्होंने भी महाराष्ट्र मंडल को आशीर्वाद स्वरूप उपर्ण भेंट दिया।
पुष्टि मार्ग के पांच तत्व के बारे में अधिक जानकारी और मार्गदर्शन देने के लिए श्रीकृष्ण भक्तिवर्धन महोत्सव का प्राचीन श्री गोपाल मंदिर में तीन दिवसीय आयोजन किया गया। जिसमें पूज्य पाद गोस्वामी 108 श्रीप्रीति राजाबेटी (चंपारण श्री वल्लभाचार्य के वंशज) विशेष रूप से यहां आईं थीं।