शिवाजी महाराज की 395वीं जयंती पर 395 दीयों से महाआरती 19 फरवरी को
रायपुर। छत्रपति शिवाजी महाराज की 395वीं जयंती पर सोमवार को सुबह छह बजे महाराष्ट्र मंडल तात्यापारा चौक स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज प्रतिमा के समक्ष महाआरती का विशेष आयोजन करने जा रहा है। इस मौके पर मंडल के पदाधिकारी एवं सदस्य मराठा समाज के कार्यक्रम में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।
महाराष्ट्र मंडल की युवा समिति के प्रमुख विनोद राखुंडे ने बताया कि शिवाजी महाराज की 395वीं जयंती पर 395 दीयों के साथ महाआरती की जाएगी। कोशिश होगी कि इस मौके पर 395 सदस्यों को हाथ पर एक-एक दीये रखकर छत्रपति शिवाजी महाराज की महाआरती में शामिल हों। छत्रपति शिवाजी महाराज पर काफी पठन- पाठन व शोध करने वाले रामदास यशवंत जोगलेकर इस मौके पर अपने विशेष संबोधन से उपस्थित जनों को महत्वपूर्ण जानकारी देंगे। साथ ही शिवाजी महाराज के रोचक प्रसंग का सजीव चित्रण करेंगे।