दिव्य महाराष्ट्र मंडल

हेल्थ टिप्सः अगर आपके घुटने में भी रहता है दर्द तो समय पर लें डाक्टरी सलाह... देर होने पर होगी परेशानीः डा. संदीप

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल रायपुर में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे आर्थोपेडिक सर्जन डा. संदीप रेड्डी ने कहा कि आमतौर पर लोगों के घुटने में दर्द रहता है, तो वह वह सोच कर नजर अंदाज कर देते है कि आज ज्यादा पैदल चल लिया या सीढ़ीयां चढ़ना उतरना ज्यादा हो गया। इसलिए दर्द हो रहा है। ऐसा नहीं है। यह घुटने के घिसने से होने वाली परेशानी के प्रारंभिक लक्षण है। जिन लोगों घुटने में दर्द रहता है, उन्हें समय रहते डाक्टरों की सलाह जरूर लेना चाहिए। देर होने पर आपकी परेशानी बढ़ जाती है। 

डा. संदीप रेड्डी ने कहा कि घुटने में दर्द और उसके घिस जाने की शिकायत सबसे अधिक आती है। ऐसे में प्रारंभिक दौर में अगर परेशानी समझ में आ जाए तो 75 फीसद तक दवाओं से राहत मिल जाती है। यानी एक साल में घुटना जितना घिसता दवाओं के मदद से चार साल में घिसेगा। घुटना पूरी तरह घिस जाने के बाद घुटने की रिप्लेसमेंट सर्जरी एकमात्र उपाय रहता है। सर्जरी का खर्च दो लाख रुपये के आसपास आता है। 

हड्डी में फ्रैक्चर आने के बाद अज्ञानता वश गांवों में वैद्यों के पास इलाज कराने और केस बिगड़ने के पास अस्पताल आने वाले मरीजों को लेकर डा. संदीप रेड्डी ने कहा कि ऐसे मामलों में सर्जरी थोड़ी जटिल हो जाती है। वैद्य की दवाओं से स्किन में इनफेक्शन हो जाता है। जिसके कारण सर्जरी के लिए पहले की अपेक्षा बड़ा चीरा लगाना पड़ता है। वहीं रिकवर होने में भी समय लगता है। फ्रैक्चर होने की स्थिति में लोगों को तत्काल अस्पताल आकर डाक्टरी उपचार कराना चाहिए। 

डा. रेड्डी ने कहा कि शरीर में कैल्शियम की कमी के कारण हड्डियों में परेशानी आती है। इसे पूरा करने के लिए लोगों को कैल्शियम युक्त आहार लेना चाहिए। नानवेज काफी लाभकारी होती है। वहीं वेज वालों को अंडा के वाइट पार्ट और दूध अवश्यक लेना चाहिए। इसके साथ सोयाबीन की बड़ी में काफी लाभकारी होती है।