महाराष्ट्र मंडल के फिजियोथैरिपी सेंटर में बड़ी संख्या में पहुंच रहे जरूरतमंद
2024-02-20 12:30 PM
609
रायपुर। चौबे काॅलोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल में एलआईसी के सहयोग से फिजियोथैरिपी सेंटर चलाया जा रहा है। 26 जनवरी से शुरू हुए इस फिजियोथैरिपी सेंटर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। राजधानी रायपुर सहित आसपास के गांवों से भी लोग इसका लाभ लें रहे हैं। बता दें कि महाराष्ट्र मंडळ इसे न्यूनतम शुल्क पर चला रहा है।
मंडळ की स्वास्थ्य समिति के प्रमुख अरविंद जोशी ने बताया कि भारतीय जीवन बीमा निगम के सहयोग से महाराष्ट्र मंडळ में फिजियोथैरिपी सेंटर शुरू किया गया। इसे अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। न्यूनतम शुल्क होने के कारण प्रतिदिन यहां लोग फिजियो कराने आ रहे है।
जोशी ने आगे कहा कि 88 वर्षों से समाजसेवा के प्रति तत्पर महाराष्ट्र मंडल का उद्देश्य है कि इसका लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिल सके। इसके लिए लगाचार प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। आगे इस फिजियोथैरियों सेंटर की सुविधाओं का और विस्तार किया जाएगा।