आपने भी अब तक नहीं कराया अपने राशन कार्ड का नवीनीकरण तो इस दिन पहुंचे महाराष्ट्र मंडल
रायपुर। छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड का नवीनीकरण कार्य तेजी से चल रहा है। राशन दुकानों में कार्ड नवीनीकरण को लेकर लंबी लाइन भी देखी जा रही है। ऐसे में कई ऐसे लोग भी हैं जिन्होंने अपने राशन कार्ड का नवीनीकरण नहीं कराया है। उन लोगों की सुविधा के लिए महाराष्ट्र मंडल रायपुर 25 फरवरी को राशन कार्ड नवीनीकरण शिविर आयोजित करने जा रहा है।
महराष्ट्र मंडल के सह सचिव परितोष डोनगांवकर ने बताया कि राज्य शासन द्वारा वर्तमान में समस्त राशन कार्ड का नवीनीकरण किया जा रहा है, जन सामान्य को सुविधा प्रदान करने के लिए महाराष्ट्र मंडल, रायपुर में नवीनीकरण का निःशुल्क शिविर लगाया जा रहा है। शिविर 25 फरवरी 2024, रविवार को महाराष्ट्र मंडल, चौबे कॉलोनी, रायपुर में सुबह 10:30 से दोपहर 2:30 बजे तक आयोजित है।
डोनगांवकर ने आगे बताया कि राशन कार्ड नवीनीकरण की प्रक्रिया के पूर्व परिवार के किसी भी एक सदस्य का EKYC होना अनिवार्य है। E-KYC निकटतम राशन दुकान में कराया जा सकता है। इस शिविर में राशन कार्ड लाना आवश्यक है। अधिक जानकारी के लिए 99260-00300 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।