महाराष्ट्र मंडळ के फिजियोथैरिपी सेंटर का उद्घाटन 29 फरवरी को
2024-02-27 04:38 PM
500
रायपुर। भारतीय जीवन बीमा निगम गोल्डन जुबली योजनांतर्गत सहायता प्राप्त महाराष्ट्र मंडळ के फिजियोथेरेपी सेंटर का उद्घाटन गुरुवार, 29 फरवरी को दोपहर 3 बजे होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बाघराय माझी क्षेत्रीय प्रबंधक भारतीय जीवन बीमा निगम मध्य क्षेत्र भोपाल होंगे। विशिष्ट अतिथि के रुप में अशोक ठाकुर वरिष्ठ मंडल प्रबन्धक रायपुर और शशांक सालोदकर विपणन प्रबन्धक रायपुर उपस्थित रहेंगे।
महाराष्ट्र मंडळ के स्वास्थ्य समिति के प्रभारी अरविंद जोशी ने बताया कि भारतीय जीवन बीमा निगम गोल्डन जुबली योजनांतर्गत एलआईसी के सहयोग से महाराष्ट्र मंडल रायपुर द्वारा फिजियोथेरेपी सेंटर प्रारंभ किया जा रहा है। जिसका विविधत् उद्घाटन 29 फरवरी को दोपहर 3 बजे किया जाना है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में भारतीय जीवन बीमा निगम मध्य क्षेत्र भोपाल के क्षेत्रीय प्रबंध बाघराय माझी उपस्थित होंगे। वहीं विशेष अतिथि के रुप में वरिष्ठ मंडल प्रबन्धक रायपुर अशोक ठाकुर और विपणन प्रबन्धक रायपुर शशांक सालोदकर भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
जोशी ने आगे बताया कि महाराष्ट्र मंडळ एक सामाजिक और शैक्षणिक संस्था है। एलआईसी के सहयोग के न्यूनतम दर पर फिजियोथैरेपी सेंटर शुरू किया जा रहा है। यहां हाट पैक, टेंस, लेजर, आईएफटी, अल्ट्रासाउंड और स्ट्रीम्यूलेशन जैसी आधुनिक मशीनें लाई गई है, जिससे लोगों का फिजियो किया जाएगा। वहीं एक्सपर्ट डाक्टरों की टीम अपनी सेवाएं देगी।