संत ज्ञानेश्वर स्कूल में लड़कियों के प्रवेश शुल्क पर 20 फीसदी छूट
2024-03-16 03:28 PM
657
रायपुर। शिक्षण सत्र 2024-25 के लिए संत ज्ञानेश्वर स्कूल में लड़कियों के प्रवेश शुल्क पर 20 फीसदी की छूट दी जा रही है। इन दिनों स्कूल में जारी प्रवेश को लेकर अभिभावकों का उत्साहजनक प्रतिसाद मिल रहा है।
प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने बताया कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग प्रवेश के लिए पूछताछ करने आ रहे हैं।अभिभावक अपने बच्चों को शाला में प्रवेश भी दिला रहे है। स्कूल में प्रवेश के लिए अलग से एडमिशन डेस्क बनाया गया है। शिक्षिका आराधना, शिखा शर्मा और अपर्णा आठले एडमिशन डेस्क की कमान संभाल रहीं हैं। प्रियदर्शिनी नगर, संतोषी नगर, पचपेड़ी नाका सहित आसपास के मोहल्लों के साथ कई दूरस्थ इलाकों के भी अभिभावक अपने बच्चों को शाला में प्रवेश दिलाने के लिए संपर्क कर रहे हैं। एडमिशन डेस्क की ओर से अभिभावकों को स्कूल में मिलने वाले संस्कारों और अकादमिक उपलब्धि के बारे में बताया जा रहा है। अभी स्कूल में 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं।