दिव्य महाराष्ट्र मंडल

महाराष्ट्र मंडल में कल छत्रपति शिवाजी महाराज की महाआरती

रायपुर। चौबे कॉलोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल में मंगलवार 19 मार्च को शाम सात बजे छत्रपति शिवाजी महाराज की महाआरती की जाएगी। इस अवसर पर महाराष्ट्र मंडल की समस्त कार्यकारिणी, विभिन्न समितियां के पदाधिकारी, सभी 15 केंद्रों के प्रभारी अपने सहयोगियों के साथ उपस्थित रहेंगे।

उपाध्यक्ष श्याम सुंदर खंगन ने बताया कि गत दो वर्षों से महाराष्ट्र मंडल प्रति माह की 19 तारीख को हिंदवी राज्य के लिए अंतिम सांस तक संघर्ष करने वाले छत्रपति शिवाजी महाराज की महाआरती करता है। इसमें मंडल के आजीवन सभासदों के अलावा बाहर के श्रद्धालुजन भी शामिल होते हैं। कल महाआरती के बाद महाराष्ट्र नाट्य मंडल के सचिव प्रसन्न विजय निमोणकर अपने विशेष संबोधन में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन के उन संघर्षपूर्ण घटनाओं पर चर्चा करेंगे, जिन्हें हमने लगभग भुला ही दिया है।