गानों की धुन और रंगों की फुहार के साथ महाराष्ट्र मंडल में झूमते- नाचते मनाई गई होली
2024-03-26 03:48 PM
964
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल चौबे कॉलोनी में रविवार को दोपहर होली धुलीवंदन पर आजीवन सभासदों ने गानों की धुन और रंगों की बौछार के बीच जमकर होली खेली। इस मौके पर बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था, क्योंकि पानी व रंगों से खेलने से मना करने वाला कोई नहीं था, बल्कि जो अभिभावक ऐसा करने से मना करते थे, वह भी उनके साथ उतनी ही मस्ती में होली खेल रहे थे।
मंडल परिसर चौबे कालोनी में खेली गई मस्ती भरी होली में अध्यक्ष अजय काले, सचिन चेतन दंडवते, सृष्टि दंडवते, प्रकृति दंडवते, सृजन दंडवते, बृहन्न महाराष्ट्र मंडल के छत्तीसगढ़ प्रमुख सुबोध टोले, समीक्षा टोले, संत ज्ञानेश्वर स्कूल के प्रभारी निरंजन पंडित, अक्षत पंडित, अनय पंडित, अक्षता पंडित, सह प्रभारी परितोष डोनगांवकर, कुमारी शेजवलकर, चंद्रशेखर मोकासदार, सौ. मोकासदार सहित अनेक लोग इस मौके पर उपस्थित रहे।