महाराष्ट्र मंडल के डंगनिया महिला केंद्र की महिलाओं ने मनाया होली मिलन
2024-03-30 03:30 PM
912
रायपुर। महाराष्ट्र मंडळ द्वारा संचालित डंगनिया महिला केंद्र की महिलाओं ने विगत दिनों महाराष्ट्र मंडळ में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें पहुंची महिलाओं ने जमकर होली खेली और आयोजन को पूरा एंजाय किया।
आयोजन के दौरान दिव्या पात्रीकर में महिलाओं के लिए दो खेल का आयोजन किया, जिसे सभी ने खूब एंजाय किया। जिसमें पहला मेमोरी गेम था तथा दूसरा इसकी टोपी उसके सिर। दोनों ही खेल काफी रोचक थे। दोनों ही खेलों में प्रियंका राजपूत, अर्चना टेंबे, संध्या अनिल, प्रीति और सौम्या विजयी रही। डंगनिया महिला केंद्र की संयोजिका अनुजा महाडिक, सह संयोजिका संध्या अनिल और अंजलि काले की अगुवाई में पूरे कार्यक्रम का संचालन किया गया।