संत ज्ञानेश्वर स्कूल में चल रहे समर कैंप का समापन.... मोनिका बोली- समर कैंप से बच्चों में आता है निखार
2024-04-23 04:16 PM
1201
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में 15 अप्रैल से शुरू हुए समर कैंप का 23 अप्रैल को समापन हुआ। समापन अवसर पर बच्चों ने जुंबा डांस की मनमोहक प्रस्तुति दी। बच्चों को जुंबा शिक्षिका शिवानी सिंह, मेघा जैन, वर्षा और चित्रा जावलेकर मैडम ने सीखाया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाजसेवी और रोटरी क्लब की महिला विंग की अध्यक्ष मोनिका जग्गी ने कहा कि समर कैंप से बच्चों की प्रतिभा निखरकर सामने आती है। यहां आकर बच्चों को बहुत कुछ सीखने को मिलता है।

समर कैंप समापन कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रोटरी क्लब के महिला विंग की अध्यक्ष आरटीएन मोनिका जग्गी, दीपिका सिंबल और प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। अपनी परंपरा के अनुसार स्कूल प्रबंधन ने अतिथियों का स्वागत सूतमाला के साथ किया। इस अवसर पर प्राचार्य मनीष गोवर्धन के द्वारा स्वागत भाषण भी प्रस्तुत किया। उपप्राचार्य राहुल वोडितेलवार ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया।

समर कैंप की प्रभारी अपर्णा आठले और आराधना लाल मैडम ने बताया कि शिक्षिका भारती सहगल, सुरेखा नायक, हार्दिक, सरिता पांडे, पूजा आदि के निर्देशन में प्राइमरी के बच्चों ने जुंबा डांस प्रस्तुत किया। इस अवसर पर शिक्षिका सुदेवी विश्वास, शिखा शर्मा, रचना तिवारी, प्रतीक्षा महादेवकर, श्रद्धा के निर्देशन में बच्चों द्वारा बनाए गए आर्ट एंड क्राफ्ट की प्रदर्शनी भी लगाई गई।

शिक्षिका विनीता सुंदरानी, स्तुति रॉबिंसन, शिखा शूद, रिद्धि विधानी के निर्देश में बच्चों की स्पोकन इंग्लिश क्लासेस हुई। समापन कार्यक्रम में बच्चों ने टेबल मैनर और कन्वर्सेशन में अपनी प्रस्तुति दी। इसके साथ संगीत क्लासेस में बच्चों को इंस्ट्रूमेंट और गायन दोनों की शिक्षा दी गई और इन क्लासेस में अस्मिता कुसरे, हनुमान सर, वंदना तथा दीपांविता सेन मैडम का योगदान रहा। वहीं शिक्षिका दामिनी साहू, शैफाली ठाकुर और नवीन चंद्राकर ने बच्चों को विभिन्न खेलों में प्रशिक्षित किया।