दिव्य महाराष्ट्र मंडल

महाराष्ट्र मंडल की पद्मजा, साक्षी, अपर्णा को सशक्त नारी सम्मान

रायपुर। वक्ता मंच ने सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए महाराष्ट्र मंडल की वरिष्ठ आजीवन सभासद पद्मजा लाड, साक्षी टोले और संत ज्ञानेश्वर विद्यालय की शिक्षिका अपर्णा आठले को सशक्त नारी सम्मान से सम्मानित किया। इस मौके पर मंडल के सदस्यों व संत ज्ञानेश्वर स्कूल के शिक्षक स्टाफ के अलावा बड़ी संख्या में लोग वृंदावन हॉल में उपस्थित रहे।  
 
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मतदान जागृति परियोजना की नोडल अधिकारी कामिनी बावनकर थीं। बतौर विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद कुमुद लाड और उमा तिवारी उपस्थित रहीं। समारोह में वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते, सचिव मनीष अवस्थी और संयोजक शुभम् साहू ने कार्यक्रम का व्यवस्थित आयोजन किया। 
अध्यक्ष अजय काले और सचिव चेतन दंडवते ने पद्मजा लाड, साक्षी टोले और अपर्णा आठले को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी है और उन्हें महाराष्ट्र मंडल का गौरव बताया है। इधर संत ज्ञानेश्वर विद्यालय के प्राचार्य मनीष गोवर्धन और उप प्राचार्य राहुल वोडितेलवार, शिक्षक अखिल खरे व शिक्षिका आराधना लाल ने भी अपर्णा आठले को बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।