महाराष्ट्र मंडल के केंद्रों ने राम रक्षा स्त्रोत व हनुमान चालीसा पाठ के साथ मतदाताओं को किया जागरूक
2024-05-05 09:48 AM
496
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के विभिन्न केंद्रों ने शनिवार शाम 7:00 बजे समीपस्थ मंदिरों में राम रक्षा स्त्रोत और हनुमान चालीसा का कई बार पाठ किया। इस मौके पर उपस्थित मंडल की आजीवन सभासदों के अलावा श्रद्धालुओं को भी 7 मई को लोकसभा चुनाव के लिए होने वाले मतदान में अनिवार्य रूप से शामिल होने की शपथ दिलाई गई। साथ ही मतदाता जागरूकता अभियान में शामिल होने की अपील भी की गई।
बुढ़ापारा केंद्र की महिलाओं ने आध्यात्मिक समिति की प्रमुख आस्था काले के नेतृत्व में शाम 7:00 बजे 11 बार राम रक्षा स्त्रोत और हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया। इस मौके पर हेमा पराड़कर, जयश्री केलकर, संगीता पवार, श्रीमती साठे, कुमारी पट्टलवार, रीता लोखंडे, फुलबारी सिन्हा, डा. स्नेहलता, श्रीमती उपाध्याय, सौ. सोनी सहित अनेक श्रद्धालुजन शामिल रहे।

इधर डंगनिया केंद्र की महिलाओं ने शाम 7:00 बजे बाजार स्थित शीतला मंदिर में कई बार राम रक्षा स्त्रोत और हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस मौके पर उपस्थित महिलाओं ने साप्ताहिक बाजार में जुटी भीड़ से वोट डालने की अपील की। इस अभियान में सब्जी बेचने वाली महिलाओं ने भी साथ दिया। इस मौके पर डंगनिया केंद्र की प्रमुख अनुजा महाडिक, नमिता शेष, सुधीर जाउलकर, श्रद्धा मरघड़े, सौ. देशमुख, श्रीमती वझे, अनुभा जाउलकर, अनामिका महाजन सहित अनेक लोगों की उल्लेखनीय भागीदारी रही।
वल्लभनगर केंद्र की महिलाओं ने शाम को राम रक्षा स्त्रोत और हनुमान चालीसा का पाठ किया और रविवार को व्यापक पैमाने पर चलाए जाने वाले मतदाता जागरूकता अभियान की रणनीति तैयार की। इस मौके पर महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले, गीता रावत, लता रावत, सुशीला शुक्ला, सुशीला शर्मा, सरला दुबे, नलिनी काडे, उदय चिमोटे, श्रीराम कस्तुरे सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

अवंती विहार केंद्र की महिलाओं ने कचना में साईं मंदिर में राम रक्षा स्तोत्र व हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस मौके पर मंदिर आने वाले भक्तजनों से भी मंगलवार को वोट डालने की अपील की गई। तात्यापारा चौक के हनुमान मंदिर में संयोजिका अलका लेले, सुरेखा हिशीकर, संध्या खंगन के नेतृत्व में राम रक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा का पाठ किया। वहीं तात्यापारा की कई महिलाओं ने गजानन मंदिर व फूल चौक स्थित विट्ठल मंदिर में भी मतदाता जागरूकता अभियान चलाया।
चौबे कॉलोनी केंद्र की महिलाएं अक्षता पंडित के नेतृत्व में चिंताहरण हनुमान मंदिर में, टाटीबंध, सरोना और कोटा केंद्र की महिलाएं कार्यकारिणी सदस्य रश्मि गोवर्धन के मार्गदर्शन में श्री गणेश मंदिर में, गीता दलाल के नेतृत्व में शंकर नगर, आनंद नगर, देवेंद्र नगर की महिलाओं ने भी राम रक्षा स्तोत्र हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए मतदाता जागरूकता अभियान की शुरुआत कर दी है।