दिव्य महाराष्ट्र मंडल

महाराष्ट्र मंडळ ने गांधी उद्यान और भगत सिंह चौक में मतदाताओं से वोट डालने की अपील

रायपुर।  महाराष्ट्र मंडल ने लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान को लेकर रविवार को व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया। यह अभियान मंडल के सदस्यों ने शहर के अलग-अलग स्थानों पर चलाया। मंडल की आजीवन सभासद गीता दलाल के नेतृत्व में भगत सिंह चौक और गांधी उद्यान में हाथों में तख्ती लेकर लोगों से मतदान की अपील की। 
गीता दलाल ने आगे बताया कि दोनों ही स्थानों पर चल गए मतदाता जागरूकता अभियान में मंडल के अंवती विहार, शंकर नगर, बूढ़ापारा, आनंद नगर के निवीस मंडल सदस्य शामिल हुए। हाथों में तख्ती लेकर सभी लोग राहगीरों, दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों से मतदान अवश्य करने की अपील कर रहे थे।  
जागरूकता अभियान में मंडल के सदस्यों के साथ कुछ स्थानीय लोगों ने भी अपनी सहभागिता निभाई। अभियान के दौरान राहगीरों ने भी पूरे उत्साह के साथ वोट जरूर डालने की बात कहीं। कई लोगों ने मंडल के सदस्यों के साथ स्लोगन को पढ़कर सभी का उत्साह भी बढ़ाया। इस दौरान गीता दलाल, रेणुका पुराणिक,  विनोद राखुंडे, दिलीप लांबे,  सुदेशना नेने, छाया महाजन, पूजा भंडारी, प्रदीप भंडारी, अनघा अश्वले, अनिल अश्वले, लता चौधरी, रानी अग्रवाल, कविता गोयल, अनिता अग्रवाल,  सरिता पलसनिया, संगीता गुप्ता, ज्योति गुप्ता, रितु वर्मा, दीपक अग्रवाल, मोना अग्रवाल, अनुपमा नलगुंडवार, रैना पुराणिक, संजय पुराणिक, आरती गोवर्धन, संगीता राजिमवाले, वर्षा उरकुरकर, शिल्पा पतकी, सुरेखा पतकी, स्मिता कोमा, निखा भुसारी, माला काक्षा, संजय करकशे,  वीणा वंडालकर, विनोद वंडालकर, दीपाली करकशे,  विवेक करकशे, श्याम दलाल, भूमिका दलाल शामिल हुई।