दिव्य महाराष्ट्र मंडल

मदर्स डे पर महाराष्ट्र मंडल की लक्ष्मी जिल्हारे ने मारी बाजी... 'मातृत्व को नमन' में हुईं विविध रोचक स्पर्धाएं

रायपुर। अंबुजा सिटी सेंटर में मदर्स डे पर आयोजित 'मातृत्व को नमन' कार्यक्रम में हुई विविध स्पर्धाओं में बेस्ट माॅम ऑफ़ थे डे का अवार्ड अंशिता मनुजा को दिया गया। जबकि पूजा हेमनानी और महाराष्ट्र मंडल की लक्ष्मी जिल्हारे ने बाज़ी मारी। ग्रैंड मदर केटेगरी में कौशल्या खूबचंदानी विनर रहीं। 
लायंस क्लब ऑफ रायपुर फ्रेंड्स और मधु फाउंडेशन के तत्वावधान में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। मातृत्व को नमन कार्यक्रम में महिलाओं ने विशेष वेशभूषा और व्यंजन पकवान के साथ बढ़ -चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रसोई, रैंप विथ मदर, ग्रैंड मदर रैंप शो और मैच फैशन शो जैसी स्पर्धाएं रहीं। इसके अलावा आर्टिस्टिक वाइब्स फाउंडेशन की ओर से कार्यक्रम में पहुंचे वृद्धजनों को जीवनोपयोगी समान भेंट स्वरूप दिए गए। सभी विजेता प्रतिभागियों को विशेष पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
आयोजक अनिल जोतसिंघानी ने बताया कि इस कार्यक्रम में जज के रूप में प्रमुख करिश्मा शर्मा, सोनिया स्वर्णकार, नेहा गोलेचा, डॉ. नीता शर्मा, डॉ विभा, स्मिता पांडेय, मोनिता शर्मा, डॉ. सायुंकता गांधी रहीं। मुख्य अतिथि लायंस क्लब के सेकंड डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रिपुदमन सिंह पुसरी एवं कलिंगा यूनिवर्सिटी के डॉ. संदीप गांधी रहे। जबकि विशेष अतिथि महाराष्ट्र मंडल की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले रहीं।