मराठी निबंध लेखन प्रतियोगिता में स्वाति मोडक ने प्राप्त किया प्रथम स्थान
रायपुर। मध्य प्रदेश मराठी अकादमी इंदौर ने अप्रैल 2024 में निबंध और पत्र लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया था। इस प्रतयोगिता में महाराष्ट्र मंडल रायपुर के सभी 15 केंद्रों से कई प्रतिभागियों ने भाग लिया। निबंध प्रतयोगिता में रायपुर के प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
महाराष्ट्र मंडळ रायपुर की साहित्यिक कार्यक्रम प्रभारी कुमुद लाड ने बताया कि मध्य प्रदेश मराठी अकादमी इंदौर द्वारा इस प्रतियोगिता का आयोजन देश के चार राज्यों गुजरात, आंध्रप्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में किया गया। निबंध प्रतियोगिता में स्वाति मोडक ने चारों राज्यों में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अकादमी की ओर से उन्हें एक हजार रुपये नकद और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। अन्य प्रतिभागियों का निबंध लेखन भी उत्कृष्ट है। सभी को अकादमी की ओर से प्रमाणपत्र दिये जायेंगे। वहीं पत्र लेखन प्रतियोगिता का परिणाम घोषित नहीं हुआ है। बतादें कि पिछले वर्ष हमारे केन्द्र की स्मिता चांदे ने इस प्रतियोगिता में पत्र लेखन में प्रथम स्थान प्राप्त किया था।