दिव्य महाराष्ट्र मंडल

महाराष्ट्र मंडल में देवी अहिल्याबाई होलकर जयंती 31 मई को

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल में 31 मई शुक्रवार को शाम 6:30 बजे देवी अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती मनाई जाएगी। कार्यक्रम में वक्ता के रूप में मंडळ के सभी 15 केंद्रों की महिलाएं ही होंगी। 
 
महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले ने बताया कि देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती महाराष्ट्र मंडळ में मनाई जाएगी। कार्यक्रम में मंडळ के सभी 15 केंद्र की महिलाएं शामिल होंगी। कार्यक्रम में खास बात यह होगी कि देवी अहिल्या बाई होल्कर के जीवन पर विचार व्यक्त करने इन्हीं 15 केंद्रों की महिलाएं उपस्थित होंगी। 
 
कौन हैं अहिल्याबाई होल्कर
रानी अहिल्याबाई मध्यप्रदेश के महेश्वर की कर्ता-धर्ता ही नहीं, बल्कि होल्कर साम्राज्य का एक अहम हिस्सा भी थीं। उन्हें न सिर्फ मालवा की रक्षा करने के लिए जाना जाता है, बल्कि उनके द्वारा किए गए कई सारे सामाजिक कार्यों के लिए भी उन्हें आज तक याद किया जाता है। अहिल्याबाई हमेशा अपनी प्रजा और गरीबों की हरसंभव मदद के लिए हमेशा तत्पर रहती थीं।