दिव्य महाराष्ट्र मंडल

कामर्स के छात्रों के लिए संत ज्ञानेश्वर स्कूल बना पहली पसंद, अन्य विषयों से ज्यादा बच्चों ने लिया प्रवेश

रायपुर। राजधानी रायुपर में महाराष्ट्र मंडळ द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर स्कूल कामर्स की पढ़ाई करने वालों छात्रों के लिए पहली पसंद बन गया है। इस स्कूल में अन्य विषयों की तुलना में कामर्स में प्रवेश लेने वाले छात्रों की संख्या काफी अधिक है। स्कूल के प्राचार्य ने बताया कि स्कूल में आर्ट्स, साइंस, मैथ्स में भी बच्चों की स्ट्रेंथ अच्छी है, लेकिन कामर्स में प्रवेश लेने वाले बच्चों की संख्या अधिक है।

प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने बताया कि निःसंदेह स्कूल में कामर्स की पढ़ाई काफी अच्छी है। कामर्स में इस वर्ष काफी बच्चों ने प्रवेश ले लिया है। जिसमें से 30 बच्चे बाहर के स्कूलों से यहां आए है। वहीं साइंस की फैक्लटी भी अच्छी है। सांइस में भी प्रवेश लेने वाले बच्चों की संख्या कम नहीं है।

प्राचार्य ने बताया कि शाला में प्रवेश को लेकर अभिभावकों में उत्साह बना हुआ है। प्रवेश को लेकर स्कूल में परिजनों का काफी भीड़ बनी हुई है। शाला में बच्चों की संख्या बढ़ती है तो कक्षाएं और फैक्लटी दोनों बढ़ाई जाएगी। ताकि हम बच्चों को अच्छी शिक्षा दे सकें।