दिव्य महाराष्ट्र मंडल

महाराष्ट्र मंडल नई कार्यकारिणी शपथ ग्रहण समारोह अतिशीघ्र.... उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा होंगे मुख्य अतिथि

रायपुर। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा जुलाई प्रथम सप्ताह में आयोजित महाराष्ट्र मंडल की नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। शनिवार को सुबह महाराष्ट्र मंडल के प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात के दौरान शर्मा ने शपथ ग्रहण समारोह की तिथि और समय एक-दो दिन में सुनिश्चित करने की बात कहीं।

मंडल अध्यक्ष अजय मधुकर काले, उपाध्यक्ष गीता दलाल, मुख्य समन्वयक श्याम सुंदर खंगन, सह सचिव सुकृत गनौदवाले और महाराष्ट्र नाट्य मंडल के निदेशक प्रा. अनिल श्रीराम काळेले ने उपमुख्यमंत्री आवास पर विजय शर्मा का सूत माला और शाल-श्रीफल से अभिनंदन किया। काले जब महाराष्ट्र मंडल के संदर्भ में जानकारी देने लगे तो गृह एवं जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, तकनीकी शिक्षा, रोजगार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री शर्मा ने मुस्कुराकर कहा कि इस संस्था के बारे में मैं बहुत पहले से जानता हूं। और हर गतिविधि से परिचित भी हूं। शर्मा ने 4 अथवा 5 जुलाई को शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि आने की स्वीकृति दी है। इस मौके पर महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले,  दिव्यांग बालिका विकास गृह के प्रभारी प्रसन्न निमोणकर, संत ज्ञानेश्वर स्कूल के प्रभारी परितोष डोनगांवकर, शंकर नगर बाल वाचनालय प्रभारी रेणुका पुराणिक, वरिष्ठजन सेवा समिति प्रभारी दीपक पात्रीकर, संपर्क समिति प्रभारी प्रशांत देशपांडे, मराठी साहित्य समिति के सह प्रभारी रवि दानसिंह गहलोत, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यालय मंत्री भावेश भुसारी, शुमम पुराणिक, तनिष्क डोनगांवकर सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।