दिव्य महाराष्ट्र मंडल

महाराष्ट्र मंडल में शपथ ग्रहण समारोह के साथ हनुमान चालीसा पाठ भी

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल चौबे कालोनी में शनिवार, छह जुलाई को शाम छह बजे नव निर्वाचित कार्यकारिणी, 14 समितियों के पदाधिकारियों के साथ 16 महिला केंद्रों की संयोजिकाओं- सह संयोजिकाओं का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया है। समारोह के मुख्य अतिथि रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल होंगे, जबकि विशेष अतिथि के रूप में धरसींवा के विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा उपस्थित होंगे।
 
उपाध्यक्ष गीता श्याम दलाल ने इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम की बड़ी विशेषता यह है कि शपथ ग्रहण समारोह के अलावा महाराष्ट्र मंडल के महत्वाकांक्षी 16 कमरों के निर्माण के भावी प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया जाएगा। साथ ही छह माह से जारी हनुमान चालीसा व राम रक्षा स्तोत्र पाठ अभियान के अंतर्गत सभी सभासद भक्तिभाव से 'पाठ' करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आठवीं बार निर्विरोध निर्वाचित अध्यक्ष अजय मधुकर काले करेंगे।