दिव्य महाराष्ट्र मंडल

महाराष्ट्र मंडल के 16 महिला केंद्रों में रामरक्षा स्त्रोत और हनुमान चालीसा का पाठ शनिवार 13 जुलाई को

रायपुर। महाराष्ट्र मंडळ की आध्यात्मिक समिति की ओर से शुरू की गई रामरक्षा स्त्रोत और हनुमान चालीसा पाठ का सिलसिला इस शनिवार सभी केंद्रों के समीपस्थ मंदिरों और सदस्यों के घरों पर होगा। बीते शनिवार को महाराष्ट्र मंडल के भव्य शपथ ग्रहण के कारण यह आयोजन चौबे कालोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर सभागृह में किया गया था। इस सप्ताह यह सिलसिला पूर्व की भांति अलग-अलग मंदिरों में होगा। 

 मंडल के आध्यात्मिक समिति की समन्वयक आस्था काले ने बताया कि मंडल के भव्य शपथ ग्रहण समारोह के बाद यह नई संयोजिका, सहसंयोजिका और कार्यकारिणी के लिए यह पहला मौका है। इस बार मंडल की सभी 16 महिला केंद्रों की टीम अलग-अलग स्थानों पर रामरक्षा स्त्रोत और हनुमान चालीसा का पाठ करेंगी। शपथ ग्रहण समारोह में अतिथियों ने भी हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया था।  

 काले ने आगे बताया कि इस बार मंडल की 16वीं और नई महिला केंद्र मोवा की महिलाएं भी आयोजन का हिस्सा बनेंगी। इसके साथ कुछ केंद्र की महिलाएं अपने सदस्यों के घर पर जाकर रामरक्षा स्त्रोत और हनुमान चालीसा का पाठ करेंगी। बतादें कि महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले ने शपथ ग्रहण समारोह के दिन सभी से इस आयोजन में अधिक से अधिक शामिल होने की अपील करते हुए लोगों को पाठ करने के लिए प्रोत्साहित किया था।