तिलक- आजाद जयंती पर महाराष्ट्र मंडल में 23 जुलाई को विशेष प्रेजेंटेशन
2024-07-22 08:28 PM
582
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल में मंगलवार, 23 जुलाई को शाम छह बजे स्वातंत्र्य वीर लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक और चंद्रशेखर आजाद जयंती पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में दिव्यांग बालिका विकास गृह के प्रभारी प्रसन्न विजय निमोणकर पावर प्रजेंटेशन के माध्यम से दोनों ही महापुरुषों की विशेषताओं और साम्यता के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देंगे।
अध्यक्ष अजय मधुकर काले ने बताया की तिलक और चंद्रशेखर आजाद के बीच 52 साल का अंतर था, लेकिन दोनों की विचारधारा और काम करने की शैली लगभग समान थी। इनमें क्या समानता थी, दोनों एक- दूसरे से बिना मिले एक ही तरीके से कैसे काम करते थे... यही सब कुछ निमोणकर प्रोजेक्टर पर पावर प्रेजेंटेशन के माध्यम से दिखाएंगे।