अगर आपको गाने का है शौक तो यह स्पर्धा आपके लिए... जीते सोने का सिक्का
रायपुर। जी, हां अगर आपको भी गाने का शौक है तो यह प्रतियोगिता आपके लिए ही है। दो वर्गों में आयोजित इस स्वर्धा में जीतने वाले पुरुष और महिला प्रतिभागी को मिलेगा सोने का सिक्का। महाराष्ट्र मंडल की खेलकूद समिति रविवार, 11 अगस्त को एकल गायन स्पर्धा का आयोजन करने जा रही है। प्रतियोगिता चौबे कालोनी स्थित महाराष्ट्र मंडळ के संत ज्ञानेश्वर सभा गृह में होगी।
महाराष्ट्र मंडल की उपाध्यक्ष गीता दलाल ने बताया कि 11 अगस्त को एकल गायन स्पर्धा का आयोजन मंडल की खेलकूज समिति की ओर से किया गया है। स्पर्धा सुबह11 बजे प्रारंभ होगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए समिति ने कुछ नियम बनाए है। दलाल ने बताया कि स्पर्धा महिला एवं पुरुष वर्ग के लिए अलग-अलग होगी। प्रतिभागियों को कराओके म्यूजिक में फिल्मी गीत के दो पद गाने होंगे। प्रतभागियों के न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष निर्धारित की गई है।
दलाल ने आगे बताया कि पुरुष और महिला वर्ग के विजेता को सोने के सिक्का पुरस्कार स्वरूप दिया जाएगा। इसके साथ सभी प्रतिभागियों को मेडल और सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाएगा। निर्णायक मंडळ का निर्णय अंतिम होगाl स्पर्धा के लिए प्रवेश शुल्क 250 रुपये निर्धारित किया गया है। जिसे महाराष्ट्र मंडळ के QR से पेमेंट करना है एवं नाम और मोबाईल नंबर के साथ 9329822985 मे भेजना होगा।
स्पर्धा की अधिक जानकारी के लिए आप उपाध्यक्ष महाराष्ट्र मंडळ एवं अंताक्षरी स्पर्धा प्रभारी गीता श्याम दलाल 9424217229, मालती मिश्रा सह सचिव, महाराष्ट्र मण्डल 9329822985, हेमंत मार्डीकर समन्वयक (इव्हेंट) 9993059700, ओपी कटारिया प्रमुख खेलकूद समिति 9131513357, सुधीर जाऊलकर उप प्रमुख खेलकूद समिति 9827111477, पल्लवी मुकादम उप प्रमुख, खेलकूद समिति 7000475029 से संपर्क कर सकते हैं।