‘बरखा बहार आई’.... में लगी सावन के गीतों की झड़ी... ‘मिले सुर हमारा’ ने मनाया 8वां वर्षगांठ
2024-08-11 02:29 PM
769
रायपुर। लगी आज सावन की फिर ये झड़ी है... रिमझिम के गीत सावन गाए.... गीतों के साथ 9 अगस्त की शाम जेएन पांडेय स्कूल का आडिटोरियम में ‘बरखा बहार आई’।

दिव्यांग बालिकाओं के सहायतार्थ आयोजित संगीत समूह ‘मिले सुर हमारा’ की 8वीं वर्षगांठ पर सावन की एक शाम को सुहानी बनाने के लिए बरखा बहार आई का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंडल की पर्यावरण समिति की ओर से समन्वयक अभय भागवतकर और प्रमुख वैभव बर्वे ने सभी अतिथियों को पौधा भेंट कर उनका सम्मान किया।

‘मिले सुर हमारा’ के संस्थापक सदस्य अजय पोतदार ने बताया कि महाराष्ट्र मंडल के वरिष्ठ सदस्य शशि वरवंडकर, शताब्दी सुबोध पाण्डेय, अध्यक्ष अजय मधुकर काले, पूर्व अध्यक्ष शेखर राव साहेब अमीन, जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद एमआर सावंत, सच्चिदानंद उपासने एवं सुंदर नगर वार्ड पार्षद मृत्युंजय दुबे के आतिथ्य में दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती के पटचित्र पर हरिद्रा, कुमकुम के तिलक से सावन के गीतों शुभारंभ किया गया।

‘मिले सुर हमारा’ के सदस्य सुकृत गनोदवाल ने बताया कि इस अवसर पर रायपुर काराओके जगत के लगभग 40 समूह के प्रमुख एवं कलाकार साथी विशेष रुप से उपस्थित थे।

इस अवसर पर सलीम अंसारी, एंकर सादिक भाई, रविंद्र सिंह दत्ता एवं वरिष्ठ समाज सेवक लक्ष्मीनारायण लाहोटी का स्वागत सम्मान किया गया। साथ ही तराना म्यूजिकल ग्रुप के कैशाल छाबड़ा ने जिला शिक्षा अधिकारी एमआर सावंत का स्वागत सम्मान किया।

युवा कलाकार पंकज गुप्ता, सुकृत गनोदवाले, अजय पोतदार, सुमीत मोड़क, वैभव शाह, भारती पलसोदकर, मनीषा मुकादम ने रिमझिम सावन के गीतों की झडी लगाई। और दर्शक दीर्घा को सोनम गनोदवाले, उन्नति शाह, रेणुका मोड़क, भालचंद्र पलसोदकर ने संभाला। वहीं मंच सज्जा अस्मिता कुसरे ने की। कार्यक्रम का संचालन आचार्य रंजन मोड़क ने किया।
