दिव्य महाराष्ट्र मंडल

युवा राष्ट्र की ऊर्जा.... नशामुक्त अभियान में युवाओं की भागीदारी जरूरीः काळेले

रायपुर। नशामुक्त भारत अभियान के तहत सोमवार, 12 अगस्त को महाराष्ट्र मंडल रायपुर और दिव्यांग बालिका विकास गृह के सदस्यों ने राजधानी रायपुर को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। महाराष्ट्र मंडल के वरिष्ठ सदस्य अनिल श्रीराम कालेले ने बताया कि युवा राष्ट्र की ऊर्जा होते है। देश के विकास में उनका बड़ा योगदान होता है। इसलिए जरूरी है कि देश व्यापी नशा मुक्त भारत अभियान में युवाओं की भागीदारी बढ़े। छत्तीसगढ़ शासन के समाज कल्याण विभाग की अपील पर इस अभियान में महाराष्ट्र मंडल भी जुड़ गया है। उन्होंने कहा कि मंडल काफी समय से अपने स्तर पर लगातार नशामुक्ति को लेकर अभियान चला रहा है।

बतादें कि सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस 2024 का अनुसरण करते हुए प्रसंग विकसित भारत का मंत्री. भारत को नशे से स्वतंत्र के तहत संकल्प और शपथ कार्यक्रम का आयोजन देश भर में कर रहा है। 

महाराष्ट्र मंडल के दिव्यांग बालिका गृह प्रभारी प्रसन्न निमोणकर ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी काफी ऊर्जावान है। ऐसे में नशामुक्त भारत अभियान में युवा जुड़ते हैं तो इसके व्यापक परिणाम हमारे सामने होंगे। उन्होंने आगे बताया कि महाराष्ट्र मंडल की 15 महिला समिति द्वारा समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाया जाता है। नशामुक्ति को लेकर हमारी टीम लगातार लोगों को जागरूक कर रही है। वहीं सेमिनार, कार्यशाला का आयोजन भी किया जाता है। इस अवसर पर मंडल के वरिष्ठ सदस्य दीपक पात्रीकर, मंडल प्रबंधक बी नंदिनी नायडू, नाहरगड़कर, श्रद्धा जोशी, विनोद कुमार, मनीष देसाई, सनत यदु और कुणाल दत्त मिश्रा मौजूद थे।