शंकर नगर, बूढ़ापारा, सड्डू केंद्र की महिलाओं ने किया रामरक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा का पाठ
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति द्वारा प्रति शनिवार किया जाने वाले रामरक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा का पाठ सावन के अंतिम शनिवार को शंकर नगर, बूढ़ापारा और सड्डू केंद्र की महिलाओं को स्थानीय मंदिर में जाकर रामरक्षा स्त्रोत और हनुमान चालीसा का पाठ किया।
बूढ़ापारा केंद्र द्वारा किए गए पाठ के दौरान हेमा पराड़कर, अंजलि नलगुंडवार, ज्योति पवारे, सुचिता काले, रीता लोखंडे, सुनीता साठे, सुचिता देशपांडे सहित अन्य महिलाएं उपस्थित थे। वहीं शंकर नगर बालवाचनालय प्रभारी रेणुका पुराणिक द्वारा अवनी एवेन्यु सड्डू केंद्र में हनुमान चालीस का पाठ हुआ। इस दौरान सड्डू केंद्र की संयोजिका आरती पोतदाल, सह संयोजिका प्राजक्ता आतुलकर, मनीषा होसंगाबादे, विशाखा दुबे, प्रीति शर्मा, पूनम मनीषा गर्ग, शिवानी, अरुना आंटी, छाया होशंगाबादे, प्रीति नागदेव प्रमुख रुप से उपस्थित थीं।