तान्हा पोळा.. लकड़ी और मिट्टी के बैलों को सजाकर 3 सितंबर को पहुंचे महाराष्ट्र मंडळ... जीते उपहार
रायपुर। अपनी सांस्कृतिक धरोहर को संजोकर चल रही महाराष्ट्र मंडळ रायपुर की सांस्कृतिक समिति तान्हा पोळा का आयोजन 3 सितंबर को करने जा रही है। चार से नौ और 10 से 14 साल तक के बच्चे अपने लकड़ी और मिट्टी के बैल को आकर्षक तरीके से सजाकर इस आयोजन में अपनी भागीदारी दे सकते है। आकर्षक बैल सजाने वाले बच्चे को आयोजन समिति की ओर से उपहार भी दिया जाएगा।
महाराष्ट्र मंडळ की सांस्कृतिक प्रभारी प्रिया बख्शी और गौरी क्षीरसागर ने बताया कि मंडळ की सांस्कृतिक समिति की ओऱ से तान्हा पोला का आयोजन 3 सितंबर को चौबे कालोनी स्थित महाराष्ट्र मंडळ भवन में शाम पांच बजे से किया जा रहा है। स्पर्धा दो आयु वर्ग में आयोजित की गई है। जिसमें 4 से 9 और 10 से 14 आयु वर्ग के बच्चे शामिल हो सकते हैं।
प्रिया और गौरी ने आगे बताया कि आयोजन में भाग लेने के लिए कुछ प्रतिभागियों ने अपना पंजीयन करा लिया है। प्रतिभागी निर्धारित पंजीयन शुल्क 100 रुपये के साथ अपना पंजीयन करा सकते है। प्रतियोगिता के संबंध में अधिक जानकारी के लिए प्रिया बख्शी के 7000955854, गौरी क्षीरसागर 9713536407, अंजली काले 7879837375 और रचना ठेंगड़ी 9479107759