दिव्य महाराष्ट्र मंडल

महाराष्ट्र मंडल में गणेशोत्सव पर सुगम संगीत प्रतियोगिता 13 सितंबर को

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल में 10 दिवसीय गणेशोत्सव के दौरान श्रीमती कमल ताई शेष स्मृति सुगम संगीत प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार, 13 सितंबर को शाम 4 बजे महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर सभागृह में किया जाएगा। आयोजन में भाग लेने के इच्छुक लोग महाराष्ट्र मंडल की कला एवं संस्कृति समिति या महाराष्ट्र मंडल कार्यालय में निर्धारित समय के तक संपर्क कर सकते है।

महाराष्ट्र मंडल की कला एवं संस्कृति समिति के समन्वयक आचार्य रंजन मोड़क ने बताया कि प्रति वर्ष मंडल द्वारा आयोजित 10 दिवसीय गणेशोत्सव के दौरान श्रीमती कमल ताई शेष स्मृति सुगम संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष यह आयोजन 13 सितंबर को होगा। स्पर्धा के लिए आयोजन समिति की ओर से कुछ नियम और शर्ते निर्धारित की गई है। प्रतिभागियों को इनका पालन करना आवश्यक होगा।

कला एवं संस्कृति समिति की प्रमुख भारती पलसोदकर ने बताया कि प्रतियोगिता में 15 से 25 आयु वर्ग के प्रतिभागी भाग ले सकते है। प्रतिभागियों को आयु प्रमाण पत्र के लिए 10वीं-12वीं की अंकसूची या आधार कार्ड देना होगा। प्रतिभागी गीत, गजल या भजन किसी एक विधा में भाग ले सकता है। रचना की भाषा गरिमामय, स्तरीय और फिल्मीकरण से मुक्त होनी चाहिए। प्रतिभागियों को संगतकारों की व्यवस्था स्वयं करनी होगी। प्रतिभागियों को अंतरे के साथ एक मुखड़ा प्रस्तुत करना होगा।

इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए आप आचार्य रंजन मोड़क 7898202900, भारती पलसोदकर 9424291945, सुमीत मोड़क 9425522495से या महाराष्ट्र मंडल कार्यालय 7647083603 पर संपर्क कर सकते है।