महाराष्ट्र मंडल में 24 अगस्त को मनाई जाएगी शहीद राजगुरु की जयंती
रायपुर। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में कई ऐसे वीर युवा क्रांतिकारी हुए जिन्होंने कभी भी ब्रिटिश हुकूमत के सामने अपने घुटने नहीं टेके बल्कि हंसते-हंसते अपने प्राण देश के लिए न्यौछावर कर दिए। उनमें एक नाम ‘शहीद राजगुरु’ का भी है। 24 अगस्त को शहीद राजगुरु की जयंती शाम 7 बजे महाराष्ट्र मंडल में मनाई जाएगी।
बतादें कि भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी शिवराम हरि राजगुरु का जन्म 24 अगस्त, 1908 को महाराष्ट्र के पुणे ज़िले के खेड़ा गाँव में एक मराठी ब्राह्मण परिवार हुआ था। उनके पिता का नाम ‘हरि नारायण’ और माता का नाम ‘पार्वती बाई’ था। बता दें कि जब राजगुरु मात्र 6 वर्ष के थे उसी दौरान उनके पिता का आकस्मिक निधन हो गया। राजगुरु की प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही एक मराठी स्कूल में हुई थी। इसके बाद वह सीनियर सेकेंडरी की पढ़ाई के लिए वाराणसी चले गए जहाँ उन्होंने संस्कृत भाषा के साथ ही कई हिंदू घार्मिक ग्रंथों का अध्ययन किया।
वाराणसी में विद्याध्ययन के समय उनकी मुलाकात ‘पंडित चंद्रशेखर आजाद’ से भी हुई और उनसे प्रभावित होने के कारण उन्होंने किशोरवस्था में ही क्रांतिकारी बनने का अहम निर्णय ले लिया। इसके साथ ही वह सन 1924 में ‘हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएसशन’ (HSRA) के सदस्य भी बन गए।