दिव्य महाराष्ट्र मंडल

राधा-कृष्ण के मनमोहक बाल रुपों ने रिझाया.... बच्चों ने सुनीं श्रीकृष्ण की कथा

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर स्कूल में शनिवार एक्टिविटी के तहत 24 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और संत ज्ञानेश्वर जयंती धूमधाम से मनाई गई। राधा-कृष्ण के रुप में पहुंचे प्री प्राइमरी और प्राइमरी के बच्चों  मनमोहक बाल रुपों ने सभी को रिझाया। कृष्ण बने बालकों ने हाथों में मुरली और राधा बनीं बालिकाओं ने कमर में सिर पर माखन की मटकी रख सभी का दिल जीत लिया।

शिक्षिका अस्मिता कुसरे ने बताया कि आज स्कूल में जन्माष्टमी और संत ज्ञानेश्वर जयंती दोनों एक साथ मनाई गई। इस अवसर पर बच्चे राधा-कृष्ण बनकर पहुंचे थे। संत ज्ञानेश्वर महाराज के जन्मदिवस पर पसायदान का गायन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंडल की वरिष्ठ सदस्य चारुशीला देव और आध्यात्मिक समिति की समन्वयक आस्था काले पहुंची थी। दोनों ने बच्चों को संत ज्ञानेश्वर महाराज और कृष्ण जन्म की कहानी सुनाकर बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी दी।

उन्होंने आगे बताया कि प्राचार्य मनीष गोवर्धन, उपप्राचार्य राहुल वोडीतेलवार नेभी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कक्षा 2 के छात्र रोहन अंभोरे  संत ज्ञानेश्वर महाराज के रूप में बहुत मनमोहक लग रहे थे। पूरा शाला प्रांगण आज कृष्ण और राधा के रंग में रंगा था। अभिभावकों ने भी बच्चों को तैयार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी, स्कूल में होने वाले इस गतिविधि में अभिभावकों का भी बहुत बड़ा सहयोग रहा।