दिव्य महाराष्ट्र मंडल

वल्लभनगर केंद्र ने किया तीज और जन्माष्टी सेलिब्रेशन.... सुहानी और विशाखा बनी तीज क्वीन

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के वल्लभनगर केंद्र की महिलाओं ने रविवार 25 अगस्त को हरतालिका तीज और कृष्ण जन्माष्टमी का एक साथ सेलिब्रेट किया। इस अवसर पर महिलाओं ने कई हाउजी गेम खेले। वहीं कृष्ण लीला के रूप धर कर पहुंची महिला सदस्यों ने आय़ोजन स्थल में ब्रज का एहसास कराया।

वल्लभ नगर केंद्र की संयोजिका माधुरी गाडगील ने बताया कि कार्यक्रम में सर्वप्रथम सुहाग की वस्तुएं जैसे चूड़ी, बिंदी, मेहंदी, तीज आदि शब्दों पर हाउसी खेली गई। जिसमें प्रथम मेघा ऋषि, द्वितीय शुभांगी आप्टे, तृतीय कंचन पुसदकर रही। पत्ते वाले गेम में प्रथम चाडोलकर, द्वितीय वंदना पाटिल और तृतीय अमरजीत रही। आज तीज क्वीन में प्रथम सुहानी पवार और द्वितीय विशाखातोपखाने वाले रही। सभी ने मिलकर खूब डांस किया। जोड़ी बनाओ गेम में प्रथम शोभा मोहता, दितीय प्राजक्ता पुसदकर रही।

आयोजन के दौरान राधा-कृष्ण बनकर पहुंची महिलाओं ने पहले एक-दूसरे को माखन लगाया। फिर सभी ने एक दूसरे को माखन का प्रसाद बांटा। आज के आयोजन में शुभांगी आप्टे, वंदना पाटिल, सुवर्णा कस्तूर, मानसी विठ्ठलकर, सीमा शोभा, शोभा पाटिल, अपर्णा देशमुख, शोभा मोटा,अपर्णा अटल, प्राजक्ता पुसदकर, अपर्णा पेंडसे, चाणडोलकर, पियंका, विजया चौधरी, अर्चना, माधुरी गाडगिल, मनीषा सदन, प्रिती केसकर, प्रेरणा मोरे, मेघा रिषी पाध्ये, अल्पना देवरनकर और विशाखा तोपखानेवाले उपस्थित रही।