दिव्य महाराष्ट्र मंडल

‘जिंदगी न मिलेगी दोबारा’ में बच्चों ने किया ट्रैफिक, नशामुक्ति, हेल्थ के डाउट्स क्लीयर

संत ज्ञानेश्वर स्कूल में हुए आयोजन में पहुंचे एएसपी अनुराग झा और भाजपा प्रदेश प्रभारी अनुराग सिंहदेव

रायपुर। जिंदगी न मिलेगी दोबाराइसलिए इस जिंदगी के हर एक पल को हमें जीना है। इसके लिए जरूरी है कि हम नशे से दूर रहे, वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों का पालन करें औरआसपास दुर्घटना हो, तो घायलों को मदद करने की पूरी कोशिश करें, क्योंकि हम अपने जीवन को जितना महत्वपूर्ण मानते हैं, वह घायल भी उतना ही मानता है। इसलिए तो कहा गया कि जिंदगी न मिलेगी दोबाराउक्त बातें एडिशनल एसपी अनुराग झा ने संत ज्ञानेश्वर स्कूल में आयोजित जिंदगी न मिलेगी दोबाराकार्यक्रम में कहीं। 

 

कार्यक्रम का आयोजन सिंधी काउंसिल आफ इंडिया की ओर से किया गया। कार्यक्रम में बच्चों के डाउट्स क्लीयर करने और उन्हें हेल्थ और ट्रैफिक रूल्स के बारे में बताने के लिए एएसपी अनुराग झा, भाजपा प्रदेश प्रभारी अनुराग सिंहदेव और सिंधी काउंसिल के ललित जयसिंघानी प्रमुख रुप से उपस्थित थे। अनुराग सिंहदेव ने बच्चों को नशा मुक्ति और ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। ट्रैफिक पुलिस सहदेव वर्मा ने बच्चों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी। हेल्थ को लेकर डा. कुहू लुणावत और नशा मुक्ति पर संगीता मोगरा ने बच्चों को कई रोचक व जानकरी दी।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए अनिल जोतसिंघानी ने बच्चों से हेल्थ और ट्रैफिक रूल्स से जुड़े सवाल पूछे। उत्तर देने वाले बच्चों को गिफ्ट भी दिये गए। सही उत्तर देने पर 10वीं के तन्मय भागड़े को मिस्टर नॉलेज व 11वीं की जया को मिस नॉलेज चुना गया। वहीं ओंकार दास, तन्मय तिवारी, इफत पटेल सहित कई बच्चों को भी सही उत्तर देने पर पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में महाराष्ट्र मंडल की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले, मंडल उपाध्यक्ष गीता दलाल, नमिता शेष, प्राचार्य मनीष गोवर्धन, उप प्राचार्य राहुल वोड़ितेलवार, शिक्षिका   आराधना लाल, तृप्ति अग्निहोत्री सहित शिक्षणगण और बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे।