दिव्य महाराष्ट्र मंडल

महाराष्ट्र मंडल में विधि विधान से श्रीगणेश प्रतिमा स्थापित

0- 88 वर्षों से चली आ रही परंपरानुसार के अनुसार 10 दिवसीय कार्यक्रमों के गणेशोत्सव का शुभारंभ

रायपुर। चौबे कालोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल में शनिवार की शाम सचिव आचार्य चेतन गोविंद दंडवते ने प्रथम पूज्य गणपति बप्पा की प्रतिमा प्रतिष्ठित की। इस तरह मंडल में 89 वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुरूप 10 दिवसीय विविध कार्यक्रमों वाले गणेशोत्सव का हर्षोंउल्लास के साथ शुभारंभ हो गया।
गणेशोत्सव के प्रभारी दीपक किरवईवाले ने बताया कि थनौद (दुर्ग) से लाई गई भगवान श्रीगणेश की मनमोहक प्रतिमा की स्थापना पूजा में कर्नल विकास तामस्कर, विनोद शेष के साथ मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले मुख्य यजमान के रूप में शामिल हुए। उन्होंने प्रथम पूज्य की प्रतिमा स्थापना की सभी प्रक्रियाएं पूरी कीं। इस बीच सामूहिक अथर्व शीर्ष पाठ किया गया। महा आरती के बाद उपस्थित भक्तजनों को प्रसाद वितरित किया गया। 
इस अवसर पर मुख्य समन्वयक श्याम सुंदर खंगन, संत ज्ञानेश्वर स्कूल के प्रभारी परितोष डोनगांवकर, सखी निवास प्रभारी नमिता शेष, सह सचिव मालती मिश्रा व सुकृत गनोदवाले, दिव्यांग बालिका विकास गृह प्रभारी प्रसन्न निमोणकर, भवन प्रभारी निरंजन पंडित, महाराष्ट्र मंडल के निर्देशक अनिल श्रीराम कालेले, अपर्णा कालेले, पर्यावरण समिति के समन्वयक अभय भागवतकर, मार्गदर्शक जेएस उरकुरकुरकर, रेखा उरकुरकुरकर, विक्रांत क्षीरसागर, भगीरथ कालेले, आकांक्षा गिर्हे, श्याम दलाल, श्रावणी मुकादम, दिव्या पत्रीकर, आध्यात्मिक समिति की प्रभारी सृष्टि दंडवते, वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति के प्रभारी दीपक पात्रीकर, प्रशांत देशपांडे, अक्षता पंडित, नीलिमा डोनगांवकर, अतुल गिर्हे, श्रावणी मुकादम, प्रवीण क्षीरसागर समेत अनेक पदाधिकारी व सभासद उपस्थित रहे। 
उपाध्यक्ष गीता दलाल ने बताया कि रविवार शाम 7:00 बजे श्रीगणेश भगवान की महा आरती के बाद महाराष्ट्र मंडल के विभिन्न कराओके ग्रुप की ओर से फिल्मी गानों की संगीतमय प्रस्तुतियां होगी। इस मौके पर मंडल के आम सभासद भी मंच पर अपनी ओर से गीतों भरी प्रस्तुति दे सकेंगे।